सीएम भजनलाल शर्मा 7 मार्च को आएंगे कोटा:ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का करेंगे शिलान्यास; नौनेरा एवं परवन-अकावद पेयजल परियोजना का होगा भूमि पूजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 7 मार्च (शनिवार) को कोटा दौरे पर रहेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम शंभूपुरा स्थित न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट स्थल पर होगा। साथ ही नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना तथा परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए भूमि पूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री एवं कोटा जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, ऊर्जा मंत्री एवं बूंदी जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल होंगे। 1507 करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण 1507 करोड़ की लागत से होगा। इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के तहत 1000 यात्री क्षमता होगी। इसमें 20,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाला टर्मिनल होगा, 3200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे तैयार होगा। साथ ही, ए-321 श्रेणी के विमानों की पार्किंग के लिए बनेंगे 7 एप्रन बे भी बनाए जाएंगे। नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 1661.14 करोड की नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना से कोटा एंव बूंदी जिलों के 749 गांवों एवं 6 कस्बों (कोटा जिले के 384 ग्राम एवं 03 कस्बे और बूंदी जिले के 365 ग्राम एवं 03 कस्बे) के 1 लाख 13 हजार 287 परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उपलब्ध करवाया जाएगा। वर्तमान में नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना को 4 कार्यकारी पैकेजों में विभक्त किया गया है। प्रथम पैकेज का 207.38 करोड का कार्यादेश 4 दिसम्बर 2025 को जारी किया गया। इस पैकेज के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी एवं कोटा जिले के विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा, पीपल्दा, सांगोद तथा बूंदी जिले के विधानसभा क्षेत्र केशोरायपाटन एवं बूंदी के 749 ग्राम व 6 शहरों को पेयजल से लाभान्वित किया जाएगा। इस पैकेज के अन्तर्गत इन्टेक वेल, रॉ-वॉटर राईजिग मैन, तीन डब्ल्यू.टी.पी., तीन सी. डब्ल्यू आर का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। द्वितीय पैकेज के 200.52 करोड़ का कार्यादेश 4 दिसम्बर 2025 को जारी किया गया। इस पैकेज के अन्तर्गत के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी तथा विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा के 165 गांवों (ब्लॉक इटावा के 165) एवं 01 कस्बे को लाभान्वित किया जाएगा। पैकेज के अन्तर्गत 4 मध्यवर्ती पम्प हाउस, 287.05 कि.मी. क्लीयर वाटर राईजिग मेन पाइप लाइन, 279.25 कि.मी. कलस्टर ड्रिस्ट्रिब्यूशन मेन लाइन 456.29 कि.मी. ग्रामीण वितरण पाइप लाइन, 33 ई. एस. आर., 26,836 घरेलू जल सम्बन्ध, तीन सी.डब्ल्यू.आर. का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। तृतीय पैकेज का 264.96 करोड का कार्यादेश 4 दिसम्बर 2025 को जारी किया गया। इस पैकेज के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी एवं विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा के 61 ग्राम एवं एक शहर, विधानसभा पीपल्दा के 78 ग्राम एवं एक शहर तथा विधानसभा क्षेत्र सांगोद के 80 ग्राम सहित कुल 219 ग्रामों एवं 02 कस्बों (ब्लॉक लाडपुरा के 61 ग्राम व एक कस्बे तथा ब्लॉक सुल्तानपुर के 158 ग्राम व एक कस्बे) को लाभान्वित किया जाना प्रस्तावित है। पैकेज के अन्तर्गत 03 मध्यवर्ती पम्प हाउस, 346.58 कि.मी. क्लीयर वाटर राईजिग मेन पाइप लाइन, 353.84 कि.मी. कलस्टर ड्रिस्ट्रिब्यूशन मेन लाइन, 592.10 कि.मी. ग्रामीण वितरण पाइप लाइन, 35 ई.एस. आर., 34212 घरेलू जल सम्बन्ध, दो सी.डब्ल्यू.आर. का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। चतुर्थ पैकेज का कार्यादेश 4 दिसम्बर 2025 को 476.50 करोड का जारी किया गया। इसमें लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी एवं विधानसभा क्षेत्र बूंदी के 94 ग्राम एवं विधानसभा क्षेत्र केशोरायपाटन के 271 गांव एवं तीन शहर कुल 365 ग्राम एवं 03 कस्बे (ब्लॉक बूंदी के 48 ग्राम, ब्लॉक केशोरायपाटन के 182, ब्लॉक नैनवा के 89 एवं ब्लॉक तालेडा के 46 एवं 03 कस्बे) को लाभान्वित किया जाना प्रस्तावित है। पैकेज के अन्तर्गत 07 मध्यवर्ती पम्प हाउस, 719.25 कि.मी. क्लीयर वाटर राईजिग मेन पाइप लाइन, 546.06 कि.मी. कलस्टर ड्रिस्ट्रिब्यूशन मेन लाइन, 926.52 कि.मी. ग्रामीण वितरण पाइप लाइन, 69 ई.एस.आर., 52239 घरेलू जल सम्बन्ध, 6 सी.डब्ल्यू.आर. इत्यादि का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बारां, कोटा एवं झालावाड जिलों के 1402 गांवों एवं 276 ढाणियों के 1 लाख 52 हजार 437 परिवारों को जल जीवन मिशव के तहत हर घर जल उपलब्ध करवाने के लिए परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना में 3523.16 करोड रूपए की स्वीकृति जारी की गई। परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना को 05 कार्यकारी पैकेजों में विभक्त किया गया है। पैकेज प्रथम का 236.01 करोड़ रुपये का कार्यादेश 10 सितम्बर 2025 को जारी किया गया। पैकेज में लोकसभा क्षेत्र झालावाड-बारां एवं जिला झालावाड के विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना, विधानसभा क्षेत्र खानपुर, एवं जिला बारां के विधानसभा क्षेत्र छबडा, विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरु, विधानसभा क्षेत्र अन्ता, विधानसभा क्षेत्र किशनगंज एवं लोकसभा क्षेत्र कोटा-बून्दी, कोटा जिले के विधानसभा क्षेत्र सांगोद के कुल 1402 ग्राम एवं एक शहर को पेयजल से लाभान्वित किया जाएगा। इसमें 02 इन्टेक वेल निर्माण, जल शोधन संयंत्र, ट्रांसमिशन लाइन इत्यादि का निर्माण कार्य शामिल है। पैकेज-द्वितीय का 540.87 करोड़ रुपये का कार्यादेश 26 सितम्बर 2025 को जारी किया गया। उक्त पैकेज के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र झालावाड-बारां एवं जिला बांरा के विधानसभा क्षेत्र छबडा, विधानसभा क्षेत्र बारां अटरु, विधानसभा क्षेत्र अन्ता, विधानसभा क्षेत्र किशनगंज को पेयजल से लाभान्वित किया जाएगा। इसमें 01 जल शोधन संयंत्र, 02 स्वच्छ जलाशय एवं 411.85 किमी पाईप लाइन इत्यादि का निर्माण कार्य शामिल है। पैकेज-तृतीय का 468.71 करोड़ रुपये का कार्यादेश 4 दिसम्बर 2025 को जारी किया गया। पैकेज के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र झालावाड-बारां एवं जिला झालावाड के विधानसभा क्षेत्र खानपुर के 180 ग्राम, विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना के 131 ग्राम, जिला कोटा के लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी के विधानसभा क्षेत्र सांगोद के 184 ग्राम को पेयजल से लाभान्वित किया जाएगा। इसमें झालावाड जिले के लिए उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय, पम्प हाउस, पाइप लाइन, हर-घर जल संबंध इत्यादि का निर्माण कार्य शामिल है। पैकेज-चतुर्थ का 568.91 करोड़ रुपये का कार्यादेश 5 दिसम्बर 2025 को जारी किया गया। पैकेज के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र झालावाड-बारां, जिला बारां के विधानसभा क्षेत्र छबडा के 345 ग्राम, विधानसभा क्षेत्र बारां अटरु के 162 ग्राम व 01 शहर को पेयजल से लाभान्वित किया जावेगा। इसमें 104 उच्च जलाशय, 13 स्वच्छ जलाशय, 13 पम्प हाउस, पाईप लाइन 63063 हर घर जल संबंध इत्यादि का निर्माण कार्य शामिल है। पैकेज-पंचम का 631.70 करोड़ रुपये का कार्यादेश 5 दिसम्बर 2025 को जारी किया गया। उक्त पैकेज के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र झालावाड-बारां, जिला बारां के विधानसभा क्षेत्र किशनगंज के 368 ग्राम एवं विधानसभा क्षेत्र अन्ता के 32 ग्राम को पेयजल से लाभान्वित किया जावेगा। इसमें 80 उच्च जलाशय, 09 स्वच्छ जलाशय, 10 पम्प हाउस, पाईप लाइन, 49986 हर घर जल संबंध इत्यादि का निर्माण कार्य शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *