सीएम राइज स्कूल में गीता महोत्सव:नपाध्यक्ष ने कहा- गीता हमें जीवन जीना सिखाती है

बालाघाट मुख्यालय के सीएम राइज स्कूल में बुधवार दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थियों को गीता के श्लोक के साथ ही उसका भावार्थ भी समझाया गया। इस दौरान गीता के उपदेशों को लेकर फ्लेक्स प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, भाजपा नेत्री मौसम हरिनखेड़े, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति वकील वाधवा, संगीता खगेश कावरे, योगिता बोपचे, गायत्री शक्तिपीठ सहप्रबंध ट्रस्टी महेश खजांची, एसडीएम गोपाल सोनी, डीईओ अश्विनी उपाध्याय और विद्यालय प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले और शालेय शिक्षिक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे। गीता के ज्ञान से कई समस्याएं दूर हो जाती हैं कार्यक्रम में नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने कहा- गीता हमें जीवन जीना सीखाती है। भगवद् गीता हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में शामिल है, जिसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कई ऐसी बातें कही हैं, जिन्हें अपनाने से हमारी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आजादी के आंदोलन में भी गीता की ताकत नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने स्वामी विवेकानंद के एक संस्मरण को बताते हुए कहा कि विदेश में जब अन्य विदेशी ग्रंथों के नीचे भागवत गीता रखी थी, तब विदेशी संतों ने भागवत गीता के नीचे रखे होने पर इसकी तुलना भारत देश से की थी, जिसका जवाब स्वामी विवेकानंद कहा था कि यदि वह नीचे से भगवद् गीता को हटा लें तो सारे ग्रंथ धराशायी हो जाएंगे। उन्होंने आजादी के आंदोलन में भी देश के सैनिकों को मिल रही प्रताड़ना के बावजूद उनके लड़ने की ताकत को गीता की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान से देश और समाज की सेवा का भाव पैदा होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *