सीएम साय का सूरजपुर दौरा:समाधान शिविर में जनता से सीधा संवाद, अधिकारियों को दिए समस्या समाधान के निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर के ग्राम कोट पटना में सुशासन त्यौहार के तहत आयोजित समाधान शिविर का दौरा किया। उन्होंने शिविर में जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सुशासन त्यौहार 8 अप्रैल से 31 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान जिला स्तर की समस्याओं का समाधान अधिकारी मौके पर ही कर रहे हैं। प्रदेश स्तर की समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। साय ने कहा कि वे 5 मई से बिना प्रोटोकॉल के क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे स्वयं लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही शासकीय निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन शिविरों के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *