सीएम साय राजिम कुंभ कल्प के समापन में शामिल:राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर गंगा आरती में की शिरकत

गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजिम कुंभ कल्प के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राजिम पहुंचकर सबसे पहले राजीव लोचन भगवान के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान प्रज्ञा भारती द्वारा शिव श्रोतम और महानदी आरती का पाठ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, स्थानीय विधायक रोहित साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *