अमृतसर | पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत आम लोगों को मुफ्त और केशलैस इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष और चेयरमैन पनसप प्रभबीर सिंह बराड़ ने कहा कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लोग बिना किसी वित्तीय बोझ के गंभीर बीमारियों का इलाज करवा रहे हैं। इससे परिवारों को लाखों रुपए के खर्च से बचत हो रही है। अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीज और उनके परिवार सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। बराड़ ने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं और इस योजना का लाभ उठाएं।


