सीएम हेल्पलाइन की खराब ग्रेडिंग पर कटनी कलेक्टर नाराज:उद्यानिकी विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी की होगी जांच, सीएमएचओ और सीएस को दिया नोटिस

कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार ग्रेडिंग की समीक्षा के दौरान उद्यानिकी विभाग और जिला शिक्षा कार्यालय की खराब ग्रेडिंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के संत कुमार त्रिपाठी और जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह की विभागीय जांच के निर्देश दिए। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लापरवाही पर कार्रवाई टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के खराब प्रदर्शन को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आरके अठ्या और सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. यशवंत वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया है। साथ ही, टीबी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र दीवान को कार्य में उदासीनता के चलते उनके प्रभार को बदलने और किसी अन्य डॉक्टर को जिम्मेदारी देने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को नई प्राथमिकताओं के साथ निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को अपनी प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय करते हुए दोगुनी ऊर्जा से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आमजन की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण में लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों और समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण से देखें और संवेदनशीलता के साथ उनका समाधान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *