टोंक में दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की जिला शाखा की साल 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। 27 फरवरी को हुए चुनाव में छह सदस्यीय समिति का निर्वाचन हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष सीए श्याम लाल जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए दीपक गौतम को कार्यभार सौंपा। नई समिति में सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति भी की गई। अध्यक्ष को सौंपा कार्यभार निवर्तमान अध्यक्ष सीए श्याम लाल जैन ने विधिवत रूप से सीए दीपक गौतम को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। इन पदों पर हुई नियुक्ति समिति में सीए रोहित कुमार जैन को सचिव बनाया गया। सीए जयंत राज जैन को उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सीए आकाश जैन और सीए राज कुमार विजय को सदस्य नियुक्त किया गया। प्राथमिकताएं बताईं अध्यक्ष सीए दीपक गौतम ने कहा कि टोंक में सीए स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा केंद्र शुरू करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही नियमित ओरिएंटेशन, आईटी और एडवांस आईटी ट्रेनिंग, सेमिनार, सदस्य कल्याण गतिविधियां और CPE कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा। सदस्यों ने दी शुभकामनाएं इस मौके पर सीए अंकित कुमार जैन, सीए आदित्य अग्रवाल, सीए अभिनव शर्मा, विक्रम गौतम, बृजेश चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।


