सीए फाइनल के टॉपर्स को सम्मानित किया

द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) एनआईआरसी लुधियाना ब्रांच द्वारा सीए फाइनल के रिजल्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। ब्रांच द्वारा केंद्र के टॉप तीन स्टूडेंट को सम्मानित किया गया जिसमें से दो ने ऑल इंडिया रैंक भी हासिल किया। दीपेश गर्ग ने ऑल इंडिया 41वां, सिद्धार्थ गोयल ने ऑल इंडिया 42 वां रैंक हासिल किया और आदित्य जैन शहर में तीसरी पोजीशन हासिल करने में सफल रहे। सम्मान समारोह मैं स्टूडेंट को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी गई। ब्रांच के अध्यक्ष सीए सुभाष बंसल और वाइस चेयरमैन सीए मोहित वासन ने इस उपलब्धि पर स्टूडेंट्स की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *