सीए रिजल्ट:21.52% छात्र पास, बदलाव के बाद का सबसे अधिक पासिंग परसेंटेज‎

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड‎ अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया‎ (आईसीएआई) ने जनवरी सत्र के‎ सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट‎ परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए‎ हैं। भास्कर एनालिसिस में सामने‎ आया है कि नया पाठ्यक्रम लागू‎ होने के बाद इस बार फाउंडेशन का‎ पासिंग प्रतिशत पिछले दो सत्रों की‎ तुलना में सबसे अधिक रहा है।‎ जनवरी सत्र में 1,10,887 छात्रों‎ ने परीक्षा दी, जिनमें से 23,861‎ छात्र यानी 21.52% सफल हुए हैं।‎ इसके पहले सितंबर-2024 सत्र में‎ 19.67% और जून में 14.93%‎ छात्र पास हुए थे। वहीं पुराने पैटर्न‎ के तहत 2023 तक फाउंडेशन का‎ पासिंग प्रतिशत हर बार 25% से‎ अधिक रहता था। नियमों में‎ बदलाव के बाद अब फाउंडेशन‎ और इंटरमी​िडएट साल में तीन बार‎ आयोजित होता रहा है। इससे छात्रों‎ को परीक्षा देने का अधिक अवसर‎ मिल रहा और पासिंग प्रतिशत कम‎ होने से चयन प्रक्रिया में सख्ती हो‎ रही है।‎ इंटर: दोनों ग्रुप पास करने वाले छात्र भी नए कोर्स में सबसे अधिक‎ ‎सीए इंटरमीडिएट में दो ग्रुप होते हैं, जिनमें नए‎ पाठ्यक्रम के हर ग्रुप में 3-3 विषय हैं। पहले‎ इसमें 4-4 विषय होते थे। पिछले तीन सालों के‎ आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2023 तक पास‎ होने वाले छात्रों का प्रतिशत 13% से कम था।‎ वहीं, नए कोर्स के लागू होने के बाद पासिंग‎ प्रतिशत 18% तक पहुंच गया है। मई 2024 में‎ 18.42% छात्र पास हुए थे। इसके बाद सितंबर‎ 2024 में 5.66% और जनवरी 2025 में‎ 14.05% छात्र दोनों ग्रुप एक साथ पास करके‎ फाइनल के लिए क्वालिफाई हुए हैं। इस बार कुल‎ 48,261 छात्र दोनों ग्रुप की परीक्षा में शामिल हुए‎ थे। इसके अलावा, पहले ग्रुप में 1,08,187 छात्र‎ शामिल हुए थे, जिसमें से 15,332 (14.17%)‎ छात्र सफल हुए। वहीं, दूसरे ग्रुप में 80,368‎ छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 17,813‎ (22.16%) छात्र पास हुए।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *