सीकर के नीमकाथाना में सूटकेस में धमाका:गणेश्वर तीर्थ धाम के कुंड में फेंका था, संदिग्ध लग रहे दो लोगों को पकड़ा

सीकर जिले के गणेश्वर तीर्थ धाम पर गुरुवार को कुंड में फेंके गए सूटकेस में धमाका हो गया। घटना के वक्त कुंड परिसर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था। घटना नीमकाथाना इलाके में गुरुवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट हुई। मजदूर सुरेश ने बताया – कुंड के पास निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग हाथ में एक सूटकेस और नारियल की थैली लेकर आए। उनमें से एक व्यक्ति किसी से फोन पर बात करते हुए कुंड में नारियल और सूटकेस डालने की बात पूछ रहा था। थोड़ी देर बाद ही उसने नारियल और बाद में सूटकेस कुंड में डाल दिया। जैसे ही सूटकेस डाला, जोरदार धमाके के साथ ही वहां धुआं फैल गया। धमाका होते ही वहां काम कर रहे मजदूर घबराकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए। मजदूरों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि सूटकेस के टुकड़े हो गए। धमाके के बाद दोनों संदिग्ध व्यक्ति भी वहां से भाग गए। पुलिस ने देर शाम दोनों को राउंडअप कर लिया। रेंज आईजी राघवेंद्र सुहासा भी देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे। जांच टीम से बात करने के बाद आईजी ने कहा कि- सूटकेस में माइनर इंटेंसिटी का विस्फोटक था। सूटकेस में थोड़ी मात्रा में एक्सप्लोसिव था। इस हादसे में किसी का कोई इंजरी नही है। फोरेंसिक लैब के सीनियर ऑफिसर आये हैं। वो जांच कर रहे हैं। जल्द से जल्द पूरे मामले का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं। मौके पर पुलिस ने जुटाए साक्ष्य डीएसपी सुशील मान ने बताया – प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों से बात की गई है। धाम परिसर को खाली करवाया गया है। सीकर से एफएसएल टीम ने जांच के लिए कुंड के पानी का सैंपल लिया है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। नीमकाथाना सीआईडी टीम परिसर में तैनात है। साथ ही जयपुर से बम डिस्पोजल टीम भी पहुंची। जांच के बाद टीम ने पुष्टि की कि घटनास्थल पर कोई विस्फोटक नहीं था। सूटकेस में किसी मेटैलिक सोडियम के पानी से रिएक्शन होने के कारण पानी में धुआं और ब्लास्ट हुआ। टीमें सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं तीर्थ धाम समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि धाम पर दिन में हजारों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं है। धमाके से जुड़े PHOTOS देखें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *