सीकर के रास्ते चलने वाली 2 ट्रेनों के ट्रिप बढ़ाए:हिसार-तिरुपति-हिसार और बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर के ट्रिप बढ़ाए,5 मिनट सीकर स्टेशन पर ठहराव होता

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्रीभार को देते हुए पांच स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। इनमें सीकर के रास्ते चलने वाले 2 स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। सीकर के रास्ते चलने वाली 04715/04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में बीकानेर से 21 दिसंबर,28 दिसंबर और साईनगर शिर्डी से 22 दिसंबर,29 दिसंबर के लिए 2 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। वही गाड़ी संख्या 04717/04718 हिसार-तिरुपति-हिसार वीकली स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में हिसार से 21 दिसंबर, 28 दिसंबर और तिरुपति से 23 दिसंबर, 30 दिसंबर लिए 2 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह दोनों ट्रेन सीकर जंक्शन से होकर गुजरती है। दोनों ट्रेनों का सीकर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए ठहराव भी होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *