सीकर के रीको में हैंड ग्रेनेड मिलने का मामला:लोग बोले-करीब 10 साल पहले सेना की टुकड़ी आई थी,पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया

सीकर के रीको एरिया में खेत की खुदाई के दौरान हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में आज पुलिस ने जयपुर से आई बम निरोधक दस्ता टीम की मौजूदगी में हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करवा दिया। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 10 साल पहले सेना की टुकड़ी आई थी। ऐसे में अंदेशा है कि उनसे यह गिरा हो। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। दरअसल सीकर के रीको एरिया में एक खेत में रास्ते के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान गुरुवार को करीब 10 फीट गहराई में एक बमनुमा वस्तु मिली। ऐसे में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गड्ढे को बंद करवाया और जयपुर से बम निरोधक दस्ता टीम को बुलाया। आज बम निरोधक दस्ता टीम सीकर पहुंची। जिन्होंने बमनुमा वस्तु के हैंड ग्रेनेड होने की पुष्टि की। इसके बाद उद्योग नगर पुलिस और बम निरोधक दस्त टीम उस हैंड ग्रेनेड को गोकुलपुरा थाना इलाके में एक मैदान में लेकर गई। वहां पर उसे डिफ्यूज करवाया गया। उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार जब इस संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि आज से करीब 10 साल पहले इलाके में सेना की टुकड़ी आई थी। ऐसे में हो सकता है कि उनसे हैंड ग्रेनेड यहां गिर गया हो और फिर नीचे मिट्टी में दबता चला गया हो। हालांकि अब पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि हैंड ग्रेनेड काफी पुराना था जिसके बाहरी हिस्से पर काफी ज्यादा जंग लग चुका था। आपको बता दें कि सेना अमूमन बंकर उड़ाने या युद्ध के समय दुश्मनों के टैंकों को तबाह करने के लिए हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल करती है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर के रीको एरिया में मिली बमनुमा वस्तु:खेत की खुदाई के दौरान 10 फीट नीचे मिली, मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *