सीकर के वीरेंद्र सिंह BSF में उप-महानिरीक्षक बने:सहायक कमांडेंट के रूप में जॉइन किया था सीमा सुरक्षा बल

बीएसएफ में तैनात सीकर के जवान वीरेंद्र सिंह शेखावत को बीएसएफ में उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। उन्हें त्रिपुरा फ्रंटियर में उप महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। शेखावत की यह पदोन्नति उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। सहायक कमांडेंट के रूप में BSF जॉइन की थी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने 1 अक्टूबर 1987 को सहायक कमांडेंट के रूप में सीमा सुरक्षा बल में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। वीरंद्र सिंह शेखावत मूलतः राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के कासरड़ा, श्रीमाधोपुर, जिला सीकर के निवासी हैं। उनके पिता भारतीय वायु सेना में सेवाएं दे चुके हैं। शेखावत ने अपनी लंबी सेवा के दौरान बल के विभिन्न फ्रंटियर में महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। बेहतर सेवा के लिए पद पर मिली नियुक्ति उनके कार्यक्षेत्र में देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता, और संकटपूर्ण स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की उनकी क्षमता को विशेष रूप से सराहा गया है। सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न फ्रंटियर में कार्य करते हुए शेखावत ने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन्स में भाग लिया और अपने अधिकारियों तथा जवानों के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। उनके अनुभव और विशेषज्ञता के कारण ही उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *