सीकर ट्रैफिक पुलिस के 7 पुलिसकर्मियों को आज लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी भुवन भूषण यादव ने आदेश जारी किया है। इनमें ट्रैफिक इंचार्ज के खिलाफ एसपी को शिकायत देने वाला कांस्टेबल भी शामिल है। सीकर एसपी भुवन भूषण यादव ने आदेश जारी करते हुए बताया कि हेड कांस्टेबल केशर सिंह,रणजीत सिंह,कांस्टेबल सुरेश कुमार,राजेंद्र सिंह,दीपाराम,ओमप्रकाश,विरेंद्र सिंह और कांस्टेबल ड्राइवर प्रकाशचंद को लाइन हाजिर किया गया है। आपको बता दें कि लाइन हाजिर होने वाले सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी है। जो कई सालों से ट्रैफिक की ड्यूटी कर रहे थे। वहीं इनमें कांस्टेबल दीपाराम भी शामिल है। जिसने हाल ही में ट्रैफिक इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पर नाजायज रूप से परेशान करने और पुलिस लाइन में रवानगी देने का आरोप लगाया था। लाइन हाजिर होने वाले कई ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में भी आपसी अनबन थी।


