सीकर में आज बादलों की बढ़ती आवाजाही ने सर्द हवाओं को कमजोर कर दिया है, जिससे सुबह की ठंडक काफी हल्की हो गई। पारे में 4.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई, जहां फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को यहां न्यूनतम 9.4 डिग्री और अधिकतम 32.0 डिग्री था। शेखावाटी इलाके में पिछले तीन दिनों से धूप की तल्खी बढ़ रही थी, मगर आज बादलों के चलते धूप में तेजी नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि सुबह-शाम सर्दी का दौर बना रहेगा। 26 फरवरी को फिर हल्की गति से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। जिले में आज एक नया वेदर सिस्टम ने दस्तक दी है, जिससे बादल छा गए हैं। दिन में धूप की वजह से गर्मी बढ़ रही है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड अब भी बरकरार है। रविवार दोपहर से हवाएं कमजोर पड़ी हैं, और बादलों के कारण दिन की धूप की तल्खी पर ब्रेक लग गया है। अब सर्दी का असर दिन में पूरी तरह ढीला पड़ चुका है, और 26 फरवरी से तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना है। — ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में बदला मौसम, हवा के साथ बारिश:ठंडक बढ़ी, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, जानें- होली पर कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में 5 दिन बाद फिर से मौसम बदल गया है। जयपुर और टोंक में सुबह रुक-रुककर बरसात हुई। बारिश के साथ चली हवा के कारण ठंडक भी बढ़ गई है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार जयपुर के साथ कोटा, उदयपुर सहित कई जिलों में बदले मौसम का असर रहेगा। इन इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


