सीकर में ऑनलाइन सट्टा खिलवाते 2 गिरफ्तार:पुलिस ने फार्महाउस पर दबिश देकर पकड़ा,लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब मिला

सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक फार्महाउस पर दबिश देकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों रुपए के सट्टे के लेनदेन का हिसाब भी मिला है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार 1 मार्च की रात को इंडिया और वेस्टइंडीज का क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सोर्सेज के जरिए इनपुट मिला कि दासा की ढाणी फाटक के पास एक फार्म हाउस पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जहां दबिश देते हुए मुख्य आरोपी महेंद्र जाखड़ और उसके सहयोगी दौलत को गिरफ्तार किया गया। यह ऑनलाइन ऐप के जरिए लोगों को सट्टा खिलवाते थे। जिसमें लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब मिला है। इसके अलावा इनके पास से करीब सवा लाख रुपए नगद मिले हैं। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। अब पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन-किन लोगों को यह सट्टा खिलवाते थे। पुलिस के मुताबिक महेंद्र जाखड़ ने जहां से अपने ऑनलाइन अकाउंट में राशि डलवाई थी। उसका वन टाइम पेमेंट किया था। इसके बाद चाहे प्रॉफिट हो या लॉस,वह महेंद्र का ही होता।कार्रवाई में कॉन्स्टेबल देवीलाल,महावीर,बलबीर और मामराज शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *