सीकर में क्लाइमेट चेंज का असर,इस बार जल्दी आई गर्मी:आज तापमान में आंशिक बढ़ोतरी, दिन में तेज धूप, रात को हल्की ठंड

सीकर में दिन-रात के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले 4 दिन से रात को हल्की ठंड पड़ रही है। दिन-रात के तापमान में अभी लगभग 23 डिग्री का अंतर चल रहा है, ऐसे में लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। सुबह और रात में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप होने के कारण मार्च की शुरुआत में ही पसीने छूटने लगे हैं। दिन का तापमान फाल्गुन महीने के समापन तक 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। तापमान फिलहाल अगले एक सप्ताह स्थिर रहने का अनुमान है।‌ बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में पिछले 3-4 दिनों से रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है। ऐसे में रात को हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार इस बार गर्मी जल्दी शुरु हो गई है। क्लाइमेंट चेंज का असर देखने को मिल रहा है। सीकर समेत पूरे शेखावाटी इलाके में दिन में तेज धूप पड़ रही है तो वहीं, रात के तापमान में बार-बार बदलाव हो रहा है। पिछले 4-5 दिन से आसमान लगातार साफ होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि आज सुबह का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ दर्ज हुआ है। अगले 4 दिन तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद फिर एक बार बादलों की गतिविधियां देखने को‌ मिल सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *