सीकर के आसमान में बादल छंट गए हैं। आज सुबह अच्छी-खासी फाल्गुनी हवाएं चलीं। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में सुबह गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से सीकर के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 26 फरवरी से दिन का तापमान फिर बढ़ेगा। आज पारे में मामूली गिरावट देखने को मिली है। अब फिलहाल मौसम ड्राई रहेगा। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से बादलों की आवाजाही अब कम हो गई है। मंगलवार को दोपहर में अच्छी धूप खिली। बीती रात से ही फाल्गुनी हवाओं की गति तेज है, आज सुबह बादलों की आवाजाही काफी कम है। सीकर में आज शाम तक हल्के बादल छाए रहेंगे, अब मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। फिलहाल 3 मार्च तक सुबह-शाम हल्की सर्दी का दौर बना रहेगा। 26 फरवरी को दिन में तेज धूप और फिर हल्की गति से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। सीकर में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह-शाम सर्दी अब भी है। सीकर जिले में आज बादल छंटने के बाद धूप में तेजी रहेगी। अब सीकर में सर्दी का असर दिन में पूरी तरह कमजोर पड़ गया है। 26 फरवरी से सीकर जिले के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होगी।


