सीकर में डॉग घुमाने की बात पर लाठियों से हमला,VIDEO:5-6 लोगों ने परिवार से की मारपीट, CCTV में कैद हुए आरोपी; जान से मारने की दी धमकी

सीकर में डॉग घुमाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने 5-6 लोगों के साथ मिलकर एक परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को खुलेआम मारपीट करते देखा जा सकता है। पीड़ित परिवार ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहले देखिए, मामले से जुड़ी ये PHOTO’S बेटे के साथ डॉग की बात को लेकर की मारपीट कोतवाली पुलिस थाने में 40 साल की महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह सीकर में धोद रोड पर रहती है। 1 मार्च की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच उनका बेटा डॉग को घुमाने के लिए घर के सामने वाली जमीन पर ले गया था। यहां पर संपत पार्षद का मकान है, वह भी अपने डॉग को घुमा रहा था। इसी दौरान महिला के बेटे से डॉग ने अचानक पट्टा छुड़वाया और संपत पार्षद के डॉग के सामने हो गया। ऐसे में संपत पार्षद ने पहले तो अपने डॉग को पकड़ा और फिर महिला के बेटे के साथ गाली-गलौज करना शुरू किया। संपत पार्षद ने महिला के बेटे को थप्पड़ मारा, जिससे लड़का वहीं पर गिर गया। इसके बाद महिला और उसका पति वहां पर गए और समझाइश करके वापस आ गए। इसके बाद संपत पार्षद और अन्य 5-6 लोग हाथों में लाठियां लेकर आए और महिला के घरवालों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। महिला के पति हार्ट के मरीज है। इसके बावजूद भी संपत पार्षद और उसके साथ के लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की दी धमकी जब महिला बीच-बचाव करने के लिए आई तो महिला को भी घसीटा, इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी। संपत पार्षद ने कहा कि वह अवैध दीवार खड़ी करके रास्ता बंद कर देगा। महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *