सीकर में दूसरे दिन भी तापमान@-2 डिग्री:शीतलहर का अलर्ट जारी,जमाव बिंदु पर रह सकता है पारा

प्रदेश में जारी शीतलहर के बीच आज सीकर में पांचवें दिन भी पारा जमाव बिंदु से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। सीकर में आज दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान- 2 डिग्री रहा। सुबह धूप निकलने के बाद भी गलनभरी सर्दी का एहसास हो रहा है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान -2 और अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल सीकर जिले में 3 दिन शीतलहर चलने का अलर्ट है। ऐसे में दोपहर के समय भी तेज सर्दी का एहसास होने वाला है। केंद्र के मुताबिक सीकर में 18 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। हालांकि आज और कल शीतलहर का असर थोड़ा कम रहेगा। 17 दिसंबर से एक बार फिर शीतलहर का प्रभाव ज्यादा होगा। आपको बता दें कि सीकर में इस सीजन में केवल पांच दिन ही माइनस में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जिसमें आज-2,शनिवार को – 2शुक्रवार को -1, गुरुवार को -1.5 और बुधवार को न्यूनतम तापमान-1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पूरे सीजन में 19 और 20 नवंबर को ही घना कोहरा देखने को मिला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *