सीकर में न्यू-ईयर 2025 का जश्न, PHOTOS में देखिए:खाटूश्याम में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं के भीड़, राजस्थानी-बॉलीवुड गीतों पर रातभर झूमे शहरवासी

राजस्थान में न्यू ईयर 2025 का ग्रांड वेलकम देर रात तक चला। मंगलवार रात 12 बजते ही सीकर में आतिशबाजी के साथ बॉलीवुड थीम पर कई होटल्स-रिसोर्ट में पार्टियों के आयोजन हुए। जिसमें शहरवासी जमकर झूमें। सुबह 4 बजे तक सीकर में डीजे की धुनों की आवाज गूंजती रही। सीकर में रामू का बास स्थित होटल रॉयल राजस्थान में राजस्थानी कलाकार शहनाज फोगा ने परफॉर्मेंस दी। राजस्थानी बॉलीवुड में पंजाबी गाना की बीट पर लोगों ने खूब ठुमके लगाए। इसके साथ ही हर्ष पर्वत पर स्थित होटल ला नेचर, सांवली रोड स्थित होटल ग्रीन बीच व जयपुर रोड स्थित होटल लोहिया रिसोर्ट में भी नए साल पर कार्यक्रम हुए। वहीं, सीकर के खाटूश्याम मंदिर में नए साल पर लाखों भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन किए। इसके साथ ही आज भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खाटू के तोरण द्वार से भक्त बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए पहुंच रहे हैं। फोटोज में देखिए सीकर ने कैसे किया नए साल का स्वागत…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *