सीकर में पानी की पाइप लाइन टूटी,रास्ता हुआ जाम:आमजन को आने-जाने में परेशानी; सड़क को चौड़ा करने का चल रहा काम

सीकर में सड़क को चौड़ा करने के चक्कर में आज पानी की पाइप लाइन टूट गई। लाइन लीकेज के कारण घरों के बाहर पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद टैंकरों से पानी निकाला गया। दरअसल शहर के राधाकिशनपुरा में इन दिनों सड़क को 60 फीट चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। काम के बीच पानी की पाइप लाइन टूट गई। स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि राधाकिशनपुरा में त्रिमूर्ति मंदिर के पास घरों के बाहर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। रास्ता बंद होने से लोग सड़क किनारे बड़ी मुश्किल से रास्ता पार करके गए। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद टैंकरों से पानी निकल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *