सीकर में पारा फिर माइनस,@-0.5:सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 300 मीटर,कल से 3 दिन शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में जारी शीतलहर के चलते आज सीकर में एक बार फिर तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंच चुका है। वहीं आज सुबह सीकर में रानोली सहित कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। जिसके चलते विजिबिलिटी केवल 300 मीटर तक रह गई। वही तापमान माइनस में रहने के चलते सुबह फसलों पर ओस भी जमी हुई देखने को मिली। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 1.5 और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान -1 और अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि सीकर में इससे पहले 11 से 16 दिसंबर तक तापमान लगातार जमाव बिंदु के नीचे माइनस में रिकॉर्ड किया गया था। वहीं दोपहर का तापमान भी 26 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। दोपहर में भी यहां तेज सर्दी का एहसास हो रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सीकर जिले में केवल आज शीतलहर का येलो अलर्ट है। वहीं कल से 21 दिसंबर तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यहां पारा जमाव बिंदु के नीचे ही रिकॉर्ड किया जा सकता है। सीकर में पिछले 7 दिनों का न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *