सीकर में पारा 3 डिग्री बढ़ा, सुबह हल्के बादल छाए:22 जनवरी को जिले में बारिश के आसार, 3 दिन ड्राई रहेगा मौसम

जिले के लोगों को आज सर्दी से मामूली राहत मिली है। आज न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि आज सुबह कोहरा भी बेहद कम रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जो धूप निकलने के साथ ही छंटने लगे। फिलहाल सीकर में तीन दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले करीब एक सप्ताह से जिले में लगातार घना कोहरा भी छाया रहा। हालांकि जिले के लोगों को आज कोहरे से भी मामूली राहत मिली है। फिलहाल सीकर में 21 जनवरी तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान सीकर में तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। दोपहर के समय भी सर्द हवाओं के चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होगा। 22 जनवरी को प्रदेश के मौसम में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से सीकर में 22 जनवरी को कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी होगी। बारिश होने के बाद एक बार फिर मौसम ड्राई होगा। हालांकि इस जनवरी के महीने में लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि जिले में जनवरी महीने में उत्तरी हवाओं का दबाव रहेगा। ऐसे में यहां न्यूनतम तापमान भी ज्यादातर सिंगल डिजिट में ही रिकॉर्ड किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *