सीकर में पारा 35 डिग्री पार, तपिश बढ़ी:दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी, पंखे-कूलर की सफाई शुरु

सीकर में दिन-रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रात में महसूस हो रही गुलाबी ठंड का असर भी कम हो गया है। दिन-रात के तापमान में अब भी लगभग 23-24 डिग्री का अंतर बना हुआ है, ऐसे में लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अलसुबह और रात में गुलाबी ठंड का अहसास कम हो गया है। दिन में तेज धूप होने के कारण मार्च की शुरुआत में ही पसीने छूटने लगे हैं। दिन का तापमान फाल्गुन महीने के समापन तक 35 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। गर्मी का ये मौसम फिलहाल अगले एक सप्ताह तक स्थिर रहने का अनुमान है।‌ बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गर्मी के मौसम के दस्तक के साथ ही अब कूलर-पंखों की साफ-सफाई शुरु हो गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार इस बार गर्मी जल्दी शुरु हो गई है। क्लाइमेंट चेंज का असर देखने को मिल रहा है। सीकर समेत पूरे शेखावाटी इलाके में दिन में तेज धूप पड़ रही है तो वहीं, रात के तापमान में बार-बार बदलाव हो रहा है। पिछले 4-5 दिन से आसमान लगातार साफ होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में स्थिरता देखी जा रही है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान लगभग 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ दर्ज हुआ है। अगले 4-5 दिन तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद फिर एक बार बादलों की आवाजाही देखने को‌ मिल सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *