सीकर में पुलिस टीम पर पथराव:जमीनी विवाद में मामले की जांच करने पहुंची थी, लड़की ने कॉन्स्टेबल का हाथ काटा

जमीनी विवाद की तफ्तीश करने गई पुलिस टीम पर पथराव व मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिस टीम को लाठी-डंडों से हमला कर चोटिल कर दिया। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है। एसएचओ सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया- पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान नर्सिंग कॉलेज के पास जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया है और वह एक दूसरे को मारने पर उतारू हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से समझाइए की ओर कहा कि इस जमीन पर कोर्ट का स्टे है कोई नया काम शुरू नहीं किया जाए। जिसपर आरोपी सुरजन सिंह आक्रोशित होने लगा और पुलिस को मारने पर उतारू हो गया। वहीं एक लड़की ने कांस्टेबल का हाथ भी मुहं से काट दिया। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद अन्य आरोपियों ने भी पुलिस के साथ मारपीट की और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कोतवाली सीआई विक्रांत शर्मा कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *