सीकर में फेसबुक मैसेंजर पर कॉल कर 2.80 लाख ठगे:आरोपी ने परिचित बनकर दुबई जेल में बंद होने की बात कही, अब भी मांग रहा पैसे

फेसबुक मैसेंजर पर फर्जी कॉल कर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मैसेंजर पर युवक को कॉल कर अपने अकाउंट में फोन-पे एप के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी ने युवक को जेल में बंद होने का झांसा दिया था। मामला सीकर के धोद थाना क्षेत्र का है। लाखों रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए पुलिस को दी रिपोर्ट में सलीम खान निवासी धोद (सीकर) ने बताया कि उसके लड़के इशाक खान के फेसबुक मैसेंजर पर उसके साडू जाफर खान का फर्जी कॉल आया। जाफर खान ने इशाक से कहा कि वह दुबई की जेल में बंद हो गया है। उसके पासपोर्ट वीजा में कोई समस्या आ गई है। जेल से छूटने के लिए 2 लाख 80 हजार रुपए फोन-पे भेज दे। लेकिन पैसे भेजने की बात घर वालों को न बताए। इसके बाद युवक ने 2 लाख 80 हजार रुपए आरोपी को भेज दिए। जब युवक के परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। आरोपी अभी भी युवक को पैसे देने के लिए फोन कर परेशान कर रहा है। युवक के पिता ने धोद थाना में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *