सीकर में बुधवार को जिलेभर में बारिश के बाद सर्दी का अहसास बढ़ गया। सीकर जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में मंगलवार रात से बुधवार शाम तक रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश होने के कारण सर्दी का अहसास बढ़ गया है। बुधवार को बारिश होने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। बारिश होने के बाद हल्की सर्दी बढ़ी है, लेकिन आज सुबह से आसमान साफ है। आज सुबह सीकर जिलेभर में आसमान साफ है, श्रीमाधोपुर व अजीतगढ़ इलाके में हल्की बादलवाही है। इससे पहले बीती रात भी कई इलाकों में बारिश हुई। सीकर जिला मुख्यालय समेत जिलेभर के विभिन्न इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। सीकर जिले में आज आसमान साफ होने के कारण दिन में तेज धूप खिलने की संभावना है। बारिश होने के कारण आज सुबह 10 बजे तक गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब फिलहाल बारिश और तेज हवाओं का कोई अलर्ट नहीं है। बात करें सीकर के तापमान की तो फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र आज सुबह का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अब 3 दिन तक सीकर के मौसम में लगातार बदलाव होंगे। वहीं, अब प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। मौजूदा समय में शेखावाटी एरिया में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। अगले 2 दिन सीकर के तापमान में मामूली गिरावट संभव है। इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।


