सीकर में आज बादलवाही बढ़ने से सर्द हवाएं कमजोर पड़ी हैं, ऐसे में आज सुबह की सर्दी कम रही। आज पारे में साढ़े 4 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में दिन में धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। बादलों की आवाजाही के कारण आज सुबह से धूप की तल्खी कम है। सीकर में अभी 2 दिन तक सुबह-शाम सर्दी का दौर बना रहेगा। 19 फरवरी को फिर ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। सीकर में आज नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने दस्तक दी है, इस वजह से आज बादल छाए हैं। दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह-शाम की सर्दी अब भी है। इससे पहले शनिवार शाम के बाद से ठंडी हवाएं कमजोर हैं। सीकर जिले में आज बादल छाने के कारण दिन में धूप की तल्खी कम है। अब सीकर में सर्दी का असर पूरी तरह कमजोर पड़ गया है। 20 फरवरी से सीकर जिले के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होगी।


