सीकर में पिछले 7 दिन से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीती रात फिर बादल छाए और सर्द हवा भी रुक गई है। सीकर में आज बादलवाही के कारण सुबह सर्दी कम रही। तापमान में भी 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को दिन में तेज धूप निकली और इस वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़ा है। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में दिन में धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। बारिश की संभावना बादलों की आवाजाही के कारण आज सुबह सर्द हवा कमजोर रही। सीकर में कल तक सुबह-शाम सर्दी का दौर बना रहेगा। 16 फरवरी की शाम नया वेदर डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है, इससे बारिश की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह-शाम की सर्दी अब भी है। शनिवार शाम से ठंडी हवा कमजोर है। सीकर जिले में आज बादल छंटते ही दिन में तेज धूप रहेगी। 17 फरवरी से सीकर जिले के तापमान में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पिछले 7 दिन में तेजी से बदला तापमान


