सीकर में सर्द हवाएं थमीं,न्यूनतम तापमान बढ़कर 8.0 डिग्री दर्ज:धूप में तेजी बढ़ी, 30 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम

सीकर में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार से सर्द हवाएं थम गई हैं, इस वजह से दिन में गर्मी बढ़ गई है। फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंच गया है। इस बार गर्मी का मौसम जल्दी शुरु होने का अनुमान है। हालांकि अगले 36 घंटे में एक नया वेदर सिस्टम होने की संभावना है, जिससे बादलवाही बढ़ सकती है।
सीकर में आज सुबह की सर्दी कम रही। आज पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर रविवार को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को दिन में तेज धूप निकली और इस वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़कर दर्ज हुआ।
फिलहाल सीकर क्षेत्र में लगातार मौसम बदल रहा है। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में दिन में धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। सीकर में कल तक सुबह-शाम सर्दी का दौर बना रहेगा। 17 फरवरी की शाम नया वेदर डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है, हालांकि इसका असर ज्यादा नहीं होगा। बादलों की गतिविधियां भी संभव है।
सीकर में अब कल से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने का अनुमान है। फिलहाल दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह-शाम की सर्दी अब भी है। रविवार सुबह से ही ठंडी हवाएं कमजोर हैं। सीकर जिले में आज दिनभर तेज धूप रहेगी। बीती रात से सीकर में सर्दी का‌ असर कमजोर है। 17 फरवरी से सीकर जिले के तापमान में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *