सीकर में हवाएं रुकीं, बादल छाए, तापमान में बढ़त:सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का दौर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ कमजोर, कल से गर्मी बढ़ेगी

सीकर में बुधवार को हुई मावठ की ठंडक आज सुबह भी महसूस हुई। बीती रात हवाएं नहीं चलने से तापमान में बढ़त हुई है। अगले 2 दिन बाद गर्मी बढ़ने लगेगी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कमजोर हो गया है। अब सीकर समेत शेखावाटी इलाके में सुबह-शाम की गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। सीकर में गुरुवार को दिन में आसमान साफ रहा लेकिन रात को‌ छितराए बादल छाए। को जिलेभर में बारिश के बाद सर्दी का अहसास बढ़ गया। 2 दिन पहले बारिश होने के कारण सुबह-शाम सर्दी का अहसास हो रहा है। सुबह से आसमान साफ है, आज दिनभर धूप‌ खिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब फिलहाल बारिश और तेज हवाओं का कोई अलर्ट नहीं है। बात करें सीकर के तापमान की तो फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अब 2 दिन बाद सीकर के मौसम में लगातार बदलाव होंगे। वहीं, अब प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। मौजूदा समय में शेखावाटी एरिया में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। अगले 2 दिन सीकर का तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *