इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने शनिवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फ़ाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की। सीकर जिले (8 विधानसभा क्षेत्र) में 1 लाख 9 हजार 263 वोटर्स के नाम कटे हैं। इनमें से 6,581 वोटर एक जगह से दूसरी जगह चले गए थे। दूसरे वोटरों के नाम अलग-अलग वजहों से हटाए गए। जिला चुनाव अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया- सीकर जिले में कुल 21 लाख 63 हजार 449 वोटर हैं। इनमें से 11 लाख 38 हजार 925 पुरुष वोटर और 10 लाख 24 हजार 524 महिला वोटर हैं। सीकर जिले के सीकर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 27012 वोटरों के नाम हटाए गए हैं, जबकि नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 9249 नाम हटाए गए हैं। सीकर जिले में सबसे ज्यादा 3964 सरकारी कर्मचारी नीमकाथाना ब्लॉक से हैं, जबकि सबसे कम 1026 सीकर ब्लॉक से हैं। लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक का लिंगानुपात सबसे ज्यादा सीकर में SIR के फाइनल पब्लिकेशन के बाद, ज़िले का लिंगानुपात भी सामने आया है। सीकर जिले का लिंगानुपात 900 है, यानी हर 1,000 पुरुषों पर 900 महिलाएं हैं। सीकर ज़िले में लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में सबसे ज्यादा 919 लिंगानुपात है, जबकि नीमकाथाना में सबसे कम 874 लिंगानुपात है। सीकर जिले में कितने लोगों के नाम कटे सीकर में 8,535 नए वोटर्स SIR के दौरान सीकर जिले में कुल 41,853 नए वोटर्स जोड़े गए। इनमें से महिला वोटर्स (22,315) की संख्या पुरुष वोटर्स (19,538) से ज़्यादा थी। सबसे ज़्यादा नए वोटर्स, 8,535, सीकर विधानसभा क्षेत्र में जोड़े गए, जबकि सबसे कम नए वोटर्स, 2,855, नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में जोड़े गए। सीकर की 8 विधानसभाओं के बारे मे जानिए, कहां कितने नाम कटे 1. फतेहपुर विधानसभा 2. लक्ष्मणगढ़ विधानसभा 3. धोद विधानसभा 4. सीकर विधानसभा 5. दांतारामगढ़ विधानसभा 6. श्रीमाधोपुर विधानसभा 7. खंडेला विधानसभा 7. नीमकाथाना विधानसभा डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर मुकुल शर्मा ने आज कलेक्टर ऑफिस में पॉलिटिकल पार्टियों के डेलीगेट्स को SIR कैंपेन की फाइनल वोटर लिस्ट के बारे में डिटेल में जानकारी दी। इस मौके पर सभी पॉलिटिकल पार्टियों के डेलीगेट्स को S.I.R. कैंपेन के बाद जारी वोटर लिस्ट के बंडल और पेन ड्राइव में सॉफ्ट कॉपी सौंपी गईं। फिलहाल कोई विवाद नहीं हुआ है।


