सीकर में 15 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिरेंगे!:आज सुबह कोहरा और गलनभरी सर्दी,कल मकर संक्रांति पर ड्राई रहेगा मौसम

प्रदेश में जारी शीतलहर के बीच सीकर में आज सुबह से गलनभरी सर्दी का एहसास हो रहा है। आज सुबह न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट होने के साथ ही हल्का कोहरा भी छाया रहा। फिलहाल सीकर में कल ड्राई मौसम रहने का अनुमान है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 9.7 और अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को जिले में सुबह घना कोहरा भी छाया था। जयपुर मौसम केंद्र की माने तो सीकर में आज कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर जारी रहेगी। कल शीतलहर का असर थोड़ा कम रह सकता है। कल मकर संक्रांति के मौके पर मौसम ड्राई रहने के साथ आसमान भी साफ रह सकता है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। प्रदेश के मौसम में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से 15 जनवरी को जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। सीकर में भी केंद्र के द्वारा बारिश और ओले गिरने का येलो जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *