सीकर में 20 दिसंबर तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट:6 दिन बाद पारा जमाव बिंदु के ऊपर,शीतलहर के दौरान 2 डिग्री से कम रहेगा पारा

प्रदेश में जारी शीतलहर के बीच आज जिले के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सीकर में आज 6 दिन बाद न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के ऊपर पहुंचा। हालांकि अभी जिले में शीतलहर का असर जारी रहेगा। 20 दिसंबर तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले सोमवार को यहां पर न्यूनतम तापमान -1 और अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान -2 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर जारी है। लेकिन शेखावाटी क्षेत्र में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। सीकर में दोपहर में भी तेज सर्दी का असर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में शीतलहर का असर जारी रहने वाला है। सीकर जिले में 20 दिसंबर तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे रहने की संभावना जताई गई है। दिसंबर महीने में 6 दिन माइनस में रहा पारा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *