सीकर में 20 साल की युवती से रेप:आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाए, शेयर करने की दी धमकी

सीकर जिले में 20 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह मूल रूप से दूसरे राज्य की रहने वाली है। जो वर्तमान में परिवार के साथ काम के सिलसिले में सीकर जिले में आई हुई है। यहां उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई। आरोपी युवक बहला-फुसलाकर उसे 28 फरवरी को एक जगह लेकर गया। यहां उसने किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को दे दिया। जिससे युवती को होश नहीं रहा। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने युवती के साथ रेप किया। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। आरोपी युवक ने युवती को कहा कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में 32 साल की युवती से गैंगरेप:युवक ने नशीला पदार्थ देकर रेप किया, दोस्त ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया सीकर में 32 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। युवती ने 2 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने रेप किया। वहीं दूसरे युवक ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *