सीकर में 29 साल की महिला ने सुसाइड किया:क्वार्टर में चुन्नी से फंदा बनाया,पति और बेटी स्कूल गए थे

सीकर के दादिया थाना इलाके की प्राइवेट स्कूल के आवासीय क्वार्टर में 29 साल की महिला ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। चुन्नी से महिला ने फंदा बनाया और सुसाइड किया। महिला का पति और बच्ची स्कूल से वापस लौटे तो उन्हें महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। आज पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दादिया पुलिस थाने के ASI धोलाराम के अनुसार मृतक महिला का नाम वंदना देवी (29) है। जो मूल रूप से हरियाणा के नारनौल की रहने वाली है। यह अपने पति दिनेश और 3 साल की बेटी के साथ सितंबर महीने में सीकर आई थी। दिनेश दादिया थाना इलाके के खोरी ब्राह्मणन गांव में स्थित SMD स्कूल में टीचर है। स्कूल के क्वार्टर में ही दिनेश और उसका परिवार रहता था। शनिवार को दिनेश और उसकी 3 साल की बच्ची दोनों स्कूल चले गए थे। शाम को जब वापस लौटे तो क्वार्टर का गेट अंदर से लॉक था। दिनेश ने आने के बाद काफी देर तक गेट खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब गेट तोड़कर अंदर देखा गया तो वंदना का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। हालांकि मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में अब पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। दिनेश और वंदना की शादी को 6 साल हो चुके हैं। यह खबर भी पढ़ें : ED के हेड कॉन्स्टेबल को 13 लाख रिश्वत लेते पकड़ा:2 लाख पहले ले चुका, जयपुर ACB टीम ने सीकर में होटल से गिरफ्तार किया एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की टीम ने शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कल्याण सर्किल पर अशोका होटल में ED के हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। हेड कॉन्स्टेबल से पूछताछ जारी है। उत्तम पांडे ने पीड़ित से 15 लाख की डिमांड की थी। 2 लाख रुपए वह पहले ही ले चुका था और अब 13 लाख रुपए लेने के लिए सीकर आया था।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *