सीकर में 32 साल की युवती से गैंगरेप:युवक ने नशीला पदार्थ देकर रेप किया, दोस्त ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया

सीकर में 32 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। युवती ने 2 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने रेप किया। वहीं दूसरे युवक ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- उसके पड़ोस के मकान में एक युवक का आना-जाना लगा रहता था। करीब 2 साल पहले वह युवक के कांटेक्ट में आई। धीरे-धीरे उस युवक ने युवती से बात करना शुरू किया। बातचीत बढ़ती गई और फिर युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। जब युवती आरोपी से मिलने गई तो वहां उस आरोपी का दोस्त भी मौजूद था। इसी दौरान किसी चीज में मिलाकर उन्होंने युवती को नशीला पदार्थ दे दिया। इससे उसे होश नहीं रहा। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ रेप किया और आरोपी के दोस्त ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे कई बार किया रेप
युवती का आरोप है कि अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती के साथ कई बार अलग-अलग जगह रेप किया। जब युवती इसका विरोध करती तो आरोपी मारपीट करता और वीडियो को वायरल करने की धमकियां देता। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *