सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।आरोपी नाबालिग लड़की को घर से किडनैप कर ले गया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया- 30 मार्च 2024 को नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि उनकी लड़की शाम को 4 बजे घर से लापता हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश लेकिन आरोपी नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने 12 दिसंबर को लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को उसके घर फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं इससे पहले पुलिस ने लड़की को दस्तयाब कर लिया था और आरोपी फरार था। पकड़े गए की आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ कोज्यो (24) निवासी फतेहपुर, सीकर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सीकर व चूरू में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल मामराज, देवीलाल और मनोज सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही है।


