सीकर से लोहारू के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। सीकर -लोहारू-सीकर स्पेशल ट्रेन के संचालन समय में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन सीकर से रात 9 बजे की बजाय 9:10 पर रवाना होगी। 1 जनवरी से यह नए समय से चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाडी संख्या 04853, सीकर-लोहारू स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.01.25 से सीकर से रात 9 की बजाय 9:10 बजे रवाना होकर 11.50 बजे लोहारू पहुंचेगी। । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04854, लोहारू-सीकर स्पेशल ट्रेन 01.01.25 से लोहारू से सुबह 04.20 बजे रवाना होकर 06.50 बजे सीकर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में नवलगढ,बलवंतपुरा चेलासी, डुंदलोद मुकुंदगढ़, नुआ, झुन्झूनू,रतनशहर,चिडावा व सूरजगढ़ स्टेशन पर ठहराव करेगी।


