अमृतसर| चीफ खालसा दीवान ओर से आयोजित एक गरिमापूर्ण सम्मान समारोह में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दीवान के उपप्रधान संतोख सिंह सेठी, ऑनरेरी सचिव रमणीक सिंह और एडिशनल सचिव जसपाल सिंह ढिल्लों ने डॉ. ओबेरॉय को सिरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर नवाजा। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्व भर में मानवता की भलाई के लिए डॉ. ओबेरॉय द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. ओबेरॉय ने अपनी कड़ी मेहनत और निस्वार्थ भावना से न केवल पंजाब, बल्कि पूरे सिख समुदाय को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया है। उनकी सेवा भावना पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय ने चीफ खालसा दीवान के प्रति आभार व्यक्त करते शिक्षा, धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में संस्था के योगदान की प्रशंसा की।


