सीजन में पहली बार फरीदकोट का पारा जीरो डिग्री हिमाचल में 22 से पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए लाहौल स्पीति का कोकसर और ग्राम्फू पसंदीदा सैरगाह बन गई है। इसका कारण यह है कि यहां कई दिनों से धूप न निकलने के कारण अब भी बर्फ जमी हुई है। इस पर क्रिसमस पर भी यहां बर्फबारी की संभावना है। 21 तक कोल्ड वेव की चेतावनी… मौसम विभाग ने हिमाचल में 21 दिसंबर तक शीत लहर की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 22 दिसंबर को मौसम के करवट बदलेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पंजाब में भी अगले 4 दिन कुछ इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़| पंजाब में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस सीजन में पहली बार फरीदकोट में रात का तापमान जीरो दर्ज किया गया। वहीं अबोहर में पारा 0.9 डिग्री रहा। कल के मुकाबले पंजाब के दिन के औसत तापमान में आधा डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन सुबह शाम कुछ इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल के चार जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में शीतलहर का ऑरेंज और कांगड़ा और कुल्लू जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान जिला न्यून. फरीदकोट 0.0 अबोहर 0.9 पठानकोट 1.7 अमृतसर 2.6 फिरोजपुर 2.9 शिमला 7.6 कल्पा 0.2 मनाली -2.1 भुंतर -0.5 फोटो कोकसर की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *