सीजफायर के बाद रायपुर में “जय हिन्द मशाल रैली”:सेना के शौर्य को सलाम, पूर्व विधायक बोले- जब-जब ऐसे हालात बनेंगे,हर बार मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद अब दोनों देशों ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इस बीच रायपुर में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आम नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जय हिन्द मशाल रैली” निकालकर भारतीय सेना को सलाम किया। यह रैली शुक्रवार शाम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, आजाद चौक से जय स्तंभ चौक तक निकाली गई। मशाल के साथ चल रहे नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय हिन्द के नारे लगाए। रैली का मकसद था देश की सेना को समर्थन और सम्मान देना। पाकिस्तान की आतंकवादी हरकतों को सेना ने मजबूती से जवाब दिया पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, “किसी भी देश के लिए युद्ध कोई अच्छी बात नहीं है, लेकिन जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो जवाब ज़रूरी होता है।” उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि “पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवादी संगठनों को संरक्षण दे रहा है, उन्हें पनाह और जगह दे रहा है। आतंकवादियों की कायराना हरकतों का जवाब हमेशा भारतीय सेना ने मजबूती से दिया है।” देश पर जब भी संकट आएगा हम एकजुट उन्होंने आगे कहा, “जब-जब देश पर संकट आया है, हमारी सेना ने करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज की मशाल रैली भी हमारे सैनिकों के हौसले को सलाम करने और जनता को ये संदेश देने के लिए है कि हम सब एकजुट हैं।” रैली में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए जिन्होंने हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर देश के जवानों के लिए समर्थन जताया। रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और आखिर में जय स्तंभ चौक पर वीर सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया। ट्रंप की पोस्ट के बाद हुआ खुलासा दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा है कि, ‘रात में यूएस की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’ इस बीच केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के तहत सभी राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। हालांकि अब सीजफायर लागू हो गया है, फिर भी सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *