सुकमा | छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग रायपुर द्वारा 9 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले में परीक्षा की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे व दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। इसके लिए जिले में 3 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सुकमा जिले में कुल 584 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


