सीजी बोर्ड की परीक्षा आज से, 46 केंद्रों पर 8245 छात्र देंगे एग्जाम

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भ रतपुर (एमसीबी) जिले में परीक्षाओं के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी कमर कस ली है। जिला शिक्षा अधिकारी आरपी मिरे ने बताया कि जिले में कुल 8,245 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही पाली में संपन्न कराई जाएंगी। जिले में कुल 46 केंद्रों में से मनेंद्रगढ़ ब्लॉक में 16, खड़गवां में 13 और भरतपुर में 17 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 5 अशासकीय (निजी) शिक्षण संस्थाओं को भी केंद्र बनाया गया है। मनेंद्रगढ़ ब्लॉक में सेंट जोसेफ कान्वेंट झगराखंड, सरस्वती शिशु मंदिर सरभोका व मनेंद्रगढ़, और यमुना प्रसाद शास्त्री उमा विद्यालय खोंगापानी शामिल हैं। इस वर्ष जिले से 10वीं कक्षा में 4,833 और 12वीं कक्षा में 3,412, कुल 8,245 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर भरतपुर ब्लॉक के 5 केंद्रों बहरासी, कुंवारपुर, कमर्जी, कंजिया एवं खमरौध को संवेदनशील माना गया है। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *