सीजी बोर्ड की परीक्षा देने आए विद्यार्थियों का स्वागत किया

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर 3 मार्च से शुरू हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को स्वागत प्राचार्य और शिक्षकों ने तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों को यह समझाइश भी दी है कि परीक्षा के दौरान तनाव न लें, जो प्रश्न का उत्तर बन रहा है, उसे पहले हर करें। जिले में दसवीं बोर्ड परीक्षा के संचालन के लिए कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने सोमवार को हायर सेकेंडरी स्कूल सलका, सारा, बिशुनपुर और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महलपारा पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सोनहत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुलाब फूल और बुके देकर स्वागत किया। साथ ही परीक्षा में बैठने से पहले मुंह मीठा कराने चॉकलेट वितरण किया। वहीं केंद्राध्यक्षों को नकल रोकने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उड़नदस्ता टीम परीक्षा केंद्र का दौरा भी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *