जालंधर | स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीटी आईपीएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खालसा कॉलेज को 7 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खालसा कॉलेज ने निर्धारित 25 ओवर में 176 रन बनाए। टीम की ओर से खुर्शीद ने 47 गेंदों पर 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। सीटी की गेंदबाजी भी असरदार रही, जिसमें गेंदबाजी करते हुए जीशान ने 3 विकेट झटके, जबकि आबिद नजीर ने भी 3 और फैजान ने 2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीटी की टीम ने मात्र 14.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। नवीब ने 40 गेंदों पर 72 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं जीशान ने 19 गेंदों पर ताबड़तोड़ 48 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। गेंद और बल्ले से उम्दा प्रदर्शन के लिए जीशान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने सीटी की जीत को यादगार बना दिया।


