सीटी यूनिवर्सिटी में एक हजार से ज्यादा छात्रों को मिली डिग्रियां

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना सीटी यूनिवर्सिटी में तीसरा दीक्षांत समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर एक हजार से ज्यादा छात्रों को अलग-अलग विषयों में डिग्रियां दी गईं। पूरा समारोह खुशी, मेहनत और सफलता के जश्न के रूप में मनाया गया। समारोह में पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंजाबी संस्कृति समन्वय बोर्ड के उपाध्यक्ष दीपक बाली और जगराओं की विधायक सरबजीत कौर माणुके भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *