सीटी शाहपुर ने 156 रनों से जीता मैच, मैन ऑफ द मैच बने जीशान

भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट सोल्जर्स कॉलेज के में सीटी आईपीएस शाहपुर और अमन भल्ला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पठानकोट की टीम के बीच टी-20 क्रिकेट मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर अमन भल्ला ग्रुप ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीटी आईपीएस शाहपुर ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फैजान ने 45 गेंदों में शानदार 80 रन, जबकि जीशान ने 30 गेंदों में 79 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन भल्ला ग्रुप की टीम सीटी की गेंदबाजी के आगे 67 रनों पर आउट हो गई। गेंदबाजी में फुरकान और कामरान ने 3-3 विकेट, जीशान ने 2 विकेट हासिल किए। सीटी आईपीएस शाहपुर ने 156 रनों के मैच अपने नाम किया। बेहतरीन बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के लिए जीशान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *