मुंगेली | सुप्रिया सिंह ने सीडीएस परीक्षा में देशभर में चौथा स्थान प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित होकर मुंगेली सहित पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। भाजपा नेता अरविन्द सिंह राजपूत ने सुप्रिया और उनके परिवार से मुलाकात कर बधाई दी और इसे प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।


